RANCHI: प्रमंडलीय आयुक्त के सचिव ने रांची के वर्तमान सिविल सर्जन को पत्र लिखा है। जिसमें उन्हें 21 जुलाई तक पत्र का जवाब देने को कहा गया है। पत्र में लिखा गया है कि डा विनोद कुमार, वर्त्तमान सिविल सर्जन, रांची के होटवार जेल, रांची में न्यायिक हिरासत में रहने तथा उस अवधि के वेतन की अवैध निकासी के संबंध में पक्ष रखने के संबंध में। साथ ही कहा गया है कि शिव प्रसाद गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष, झारखण्ड क्रांतिकारी पार्टी पूर्वी जेल रोड रांची ने पत्रांक 43 दिनांक 30.06.2022 द्वारा आप पर यह आरोप लगाया गया है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नामकुम रांची में पदस्थापन के दौरान दिनांक 18.01.2012 से 21.01.2012 तक होटवार जेल रांची में न्यायिक हिरासत में रहने की अवधि का वेतन निकासी बिना विभाग से सहमति प्राप्त किए ही कर लिया गया है। जो वित्तीय अनियमितता का गंभीर मामला प्रतीत होता है। अतः आप अपना लिखित पक्ष दिनांक 21.07.2023 तक प्रमण्डलीय आयुक्त को भेजने की कृपा करें। यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
छपरा में गूंजा महाराणा प्रताप का पराक्रम, सारण विकास मंच ने मनाया राष्ट्रगौरव का पर्व
छपरा: ऐतिहासिक चेतना, राष्ट्रगौरव और वीरता की मिसाल महाराणा प्रताप की जयंती को लेकर सारण विकास मंच द्वारा छपरा में...