छपरा शहर में मंगलवार की शाम अमेरिकन प्रजाति के कीट ने हमला कर दिया। लाखों की संख्या में कीट-पतंगों के आ जाने से शहरी क्षेत्र में लोगों को काफी परेशानी होने लगी। लाइट-बल्ब पर एकाएक कीट मंडराने लगे। सड़क किनारे लगाए गए लाइटों पर घंटों तक कीट पतंग मंडराते रहे। इस दौरान सड़क किनारे चलने वाले लोगों को परेशानी हुई। परेशानी होने की वजह से लोगों अपनी दुकानों की लाइट को बंद कर दिया। छपरा शहर में एक बार इतने बड़े संख्या में कीट-पतंगों के हमले से लोग आश्चर्यचकित हैं।
जीव विज्ञान विशेषज्ञ ने की किट की पहचान
जीव विज्ञान विशेषज्ञ डॉक्टर सुनील शर्मा ने बताया कि यह एक विशेष किस्म की पाए जाने वाला कीट प्रजाति है। जिसको हेसाजेनिया लिबमता के नाम से जाना जाता है। यह प्रजाति मुख्यतः उत्तर अमेरिका में पाया जाता है। लेकिन धीरे धीरे पूरे विश्व मे इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। यह मुख्यत: नदी और पोखर के नजदीक पाया जाता है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह कीट लाखों की संख्या में ही अपने शेल्टर से बाहर निकलते है। इस कीट का जीवन बहुत कम होता है, ये आमजनों के लिए नुकसानदेह नहीं होता है। हालांकि, फसलों को इससे नुकसान होता है।