बजट सत्र के बीच बिहार विधानसभा में जारी राजनीतिक तनाव के बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के विधायक माधव आनंद ने विपक्ष पर तीखा प्रहार किया है। मधुबनी विधायक माधव आनंद ने संकेत दिया कि बजट सत्र समाप्त होते ही बिहार की राजनीति में कोई बड़ा उलटफेर या घटनाक्रम होने वाला है।
उन्होंने विपक्षी दलों को नकारात्मक राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा, “विपक्ष सदन में गंभीर मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय सिर्फ हंगामा करता है। वे जनहित के सवालों को उठाने में रुचि नहीं दिखाते।” माधव आनंद ने आगे कहा कि विपक्ष से किसी सकारात्मक योगदान की उम्मीद करना व्यर्थ है।उन्होंने विपक्षी दलों को नकारात्मक राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा, “विपक्ष सदन में गंभीर मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय सिर्फ हंगामा करता है। वे जनहित के सवालों को उठाने में रुचि नहीं दिखाते।” माधव आनंद ने आगे कहा कि विपक्ष से किसी सकारात्मक योगदान की उम्मीद करना व्यर्थ है।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब बिहार विधानसभा के बजट सत्र में विपक्ष लगातार हंगामा कर रहा है और सरकार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर हमला बोल रहा है। माधव आनंद का इशारा बिहार की सत्ताधारी एनडीए गठबंधन में या विपक्षी खेमे में किसी बड़े बदलाव की ओर माना जा रहा है, जिससे राजनीतिक हलचल और तेज हो सकती है।






















