बिहार कैडर के सीनियर आईपीएस अमित लोढ़ा को पटना हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। भ्रष्टाचार की एफआईआर खारिज करने की अपील को पटना हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। हालांकि कोर्ट ने भ्रष्टाचार के मामले को निष्पक्ष जांच के आदेश एसवीयू को दिया है। कोर्ट ने कहा है कि उनकी जीवनी पर आधारित किताब पर वेब सिरीज बनाने वाली प्रोडक्शन कंपनी फ्राइडे स्टोरी टेलर एलएलपी से अवैध तरीके से पैसे अर्जित करने के मामले में अगले छह महीने में जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल करें। कोर्ट ने स्पष्ट कहा है कि जांच निष्पक्ष होनी चाहिए।
लैंड फॉर जॉब मामले में राबड़ी, हेमा, मीसा को जमानत
पैसे के लेन देन का है आरोप
1998 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस अमित लोढ़ा वही आईपीएस अफसर हैं जिनकी किताब बिहार डायरी पर नेटफ्लिक्स ने ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ नाम से वेब सीरीज बनाई थी इस वेब सीरीज में करोड़ों रुपए खर्च किए गए थे इसे बनाने में आईपीएस अमित लोढ़ा की भूमिका सीधे तौर पर नहीं है लेकिन निर्माता कंपनी प्राईडे स्टोरीटेलर्स एलएलपी के मालिकों के साथ संबंध उजागर हुए हैं। आईपीएस की पत्नी के खाते में पैसे के लेनदेन की बात भी सामने आई है इनसब जांच एसवीयू कर रही है।




















