CHATRA : रंगदारी नहीं मिलने से नाराज असामाजिक तत्वों ने मिक्सर मशीन में आग दी। वशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर-जोरी मुख्यपथ पर स्थित टंकु होसिल गांव की घटना है। डीएमएफटी योजना के तहत 45 लख रुपये की लागत से बन रहे पीसीसी सड़क निर्माण कार्य में मिक्सर मशीन लगाया गया था। घटना को दो अज्ञात लोगों द्वारा अंजाम दिया गया है। कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्लांट पर मजदूरों को कमरे में बंद कर गाड़ी में आग लगा दी गयी, इतना ही नहीं, अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की भी चेतावनी दी। अगलगी की घटना में मिक्सर मशीन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। बता दें कि देर रात ही सड़क निर्माण कार्य पूरा हो चुका था। प्रेमचंद सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा 45 लाख रुपये के लागत से 640 मीटर सड़क का निर्माण कराया गया है। बताया गया कि यह नक्सली या असामाजिक तत्वों की करतूत है, फ़िलहाल मामले की पड़ताल में पुलिस जूट गयी है। इससे पहले भी असमाजिक तत्वों ने निर्माण कार्य को प्रभावित करने का प्रयास किया था।
अब बिजली बिल भुगतान पर बचत भी… लाभ भी! समय पर बिल चुकाने वालों के लिए ऊर्जा विभाग की विशेष पहल
Smart Meter Benefits: ऊर्जा विभाग ने राज्य के सभी विद्युत उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल भुगतान करने की अपील...




















