रांची: प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा झारखंड में दो चरण में चुनाव कराने का स्वागत किया है। लेकिन तिथि पर आपत्ति व्यक्त की है। यादव ने कहा कि चुनाव आयोग ने राज्य में प्रथम चरण 13 नवंबर और दूसरा चरण 20 नवंबर को घोषित किया है। लेकिन राजद की ओर से चुनाव आयोग को सुझाव है कि इस बीच हिन्दू धर्म का कई बड़ा त्यौहार है ,जिसमें 31 अक्टूबर को दीपावली 2 नवंबर को भैयादूज एवं आस्था का महान पर्व छठ 6 एवं 7 नवंबर को होना है। इसलिए चुनाव आयोग प्रथम चरण का चुनाव की तिथि 15 नवंबर के बाद घोषित करने पर पुनर्विचार करने पर निर्णय लेने चाहिए। यादव ने कहा कि चुनाव आयोग राज्य में समय से पूर्व चुनाव कराने का फैसला लिया लेकिन कहीं न कहीं स्पष्ट संकेत है कि झारखंड में दो चरण में तिथि निर्धारण में निश्चित रूप से बीजेपी के इशारे पर घोषणा की गई है। इसलिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर कुछ सवाल भी खड़े होते हैं।
नीट छात्रा केस में तेज हुई CBI जांच.. पटना पुलिस के एक्शन पर उठे सवाल, महिला दारोगा से 3 घंटे पूछताछ
पटना में नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा (Patna NEET Student) से जुड़े चर्चित मामले में केंद्रीय जांच...




















