राजधानी पटना के पटना सिटी में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में 4 लोगों की हत्या में फरार अभियुक्तों को ढूंढ निकालने केलिए पुलिस ने अब पचास हज़ार पुरस्कार राशि की घोषणा कर दी है। जानकारी केलिए बता दें कि फरवरी 2023 में मामूली कार पार्किंग विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया था कि दोनों पक्षों में तनातनी हो गयी और दबंगई दिखाते हुए एक पक्ष के लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमे 4 लोगों की मृत्यु हो गयी। घटना पटना सिटी के नदी थाने अंतर्गत जेठुली में घटी थी। शुरुआत में बाता-बाती को बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित भी किया था। लेकिन तब पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया था। जिसका खामियाजा 4 लोगों की मौत से चुकानी पड़ी। बता दें कि घटना के बाद नामजद अभियुक्त अब तक फरार चल रहे हैं। नामजद अभियुक्त हैं – रामप्रवेश राय,पिता स्व सिताबलाल राय, राजेश राय,पिता स्व सिताबलाल राय, सत्येन्द्र राय,पिता स्वर्गीय सिताबलाल राय, उमेश राय,पिता स्व सिताबलाल राय, रमेश राय,पिता स्व सिताबलाल राय, संजीव राय,पिता स्व रामदेवन राय, प्रभु राय ,पिता स्व रामदेवन राय, पिंटू राय,पिता प्रभु राय, लखु राय,पिता पठनुलाल राय, पप्पू राय, पिता पठनुलाल राय, संजय कुमार,पिता जीतलाल राय, दिनेश राय ,पिता गठनी राय उर्फ़ गन्नी राय। फरार चल रहे अभियुक्तों में से एक के घर में गुस्साए लोगों ने आग लगा दी थी। प्राथमिकी रिपोर्ट होने पर न्यायालय द्वारा धारा 82/83 के अंतर्गत नोटिस इश्यू करने के बाद इसकी तामिला करते हुए पुलिस विभाग ने गृह मंत्रालय के आदेश से फरार अभियुक्तों के खिलाफ पचास हज़ार रुपये की नकद राशी के इनाम की घोषणा की है। सूचना देने वाले का नाम, पहचान और पता गुप्त रखा जायेगा।





















