पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना जारी है। सुबह 8 बजे से मतगणना चल रही है। अब तक मतों की गिनती में बिहारी बाबू एवं तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी शत्रुध्न सिन्हा पीछे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल इनसे आगे हैं। बता दें आसनसोल से उपचुनाव लड़ने के लिए शत्रुध्न ने कांग्रेस छोड़कर टीएमसी का दामन थामा है। इससे पहले भाजपा से पटना के पटना साहिब लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं।
टीएमसी की बाबुल सुप्रियो ने किया जीत का दावा
टीएमसी नेता एवं बालीगंज प्रत्याशी बाबुल सुप्रियो ने आसनसोल लोकसभा सीट एवं बालीगंज विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत का दावा किया है। आज सुबह मतगणना केंद्र वह पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। बता दें बालीगंज में 19 राउंड की मतगणना होनी है। दोनों सीटों पर मंगलवार को मतदान हुआ था।




















