बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। बजट से पहले पक्ष और विपक्ष में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि यह नीतीश कुमार का आखिरी बजट है। इस पर मंत्री अशोक चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष को पद छोड़ने की नसीहत दे देते हुए कहा कि आप नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ दीजिए और भविष्य वक्ता बन जाइए, तभी तो आपको पता चल रहा है कि नीतीश कुमार का आखिरी कैबिनेट है।

नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा कि आप भी भविष्यवक्ता बन जाइए। मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव का नसीहत देते हुए कहा कि राजद का साल 2010 से भी खराब प्रदर्शन 2025 में होगा। अशोक चौधरी ने तेजस्वी को इसके लिए तैयार रहने की सलाह दी है।
बजट से पहले लेफ्ट का जोरदार प्रदर्शन.. राजद विधायक ने नीतीश सरकार को बताया गरीब विरोधी
तेजस्वी यादव द्वारा महिलाओं की मान सम्मान योजना को बजट में शामिल किए जाने को लेकर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि कि निश्चित तौर पर यह तो उनकी रणनीति का हिस्सा है, उनको पता है कि बजट में क्या होने वाला है इसीलिए उन्होंने यह कल ही कह दिया। अब वह कहेंगे कि हमने जो कहा सरकार ने उसे मान लिया।