RANCHI: रांची के सिल्ली थाना क्षेत्र में आसमी मुंडा की चाकू मारकर ह’त्या कर दी गई। ह’त्या की वजह भी अजीब है जहां 2 बच्चों के विवाद में घटना को अंजाम दिया गया। दरअसल आसमी मुंडा की बच्ची से वासुदेव मुंडा के बच्चे की लड़ाई हो गई। जिसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और उसके बाद मौके पर ही वासुदेव मुंडा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मारपीट की। फिर मौका पाकर चाकू से गोदकर आसमी मुंडा की ह’त्या कर दी। सिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में वासुदेव मुंडा, बाबूलाल मुंडा, अर्जुन मुंडा और सुनील मुंडा शामिल है। मामले को लेकर पुलिस इलाके में कैंप कर रही है ताकि स्थिति को सामान्य बनाया जा सके। बताते चलें कि वारदात 22 तारीख की है। घटना को अंजाम देने के बाद बासुदेव मुंडा फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने धर दबोचा है।
मुंगेर में प्रेम प्रसंग से तंग आकर युवती ने लगाई फांसी, दो बच्चों को छोड़कर दी जान
बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बेलन बाजार कृष्णा रोड स्थित मंडल टोला में शुक्रवार रात...




















