बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने महागठबंधन पर जोरदार हमला बोला है। पटना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पासवान ने कहा कि विपक्षी गठबंधन के नेता चुनाव प्रचार के दौरान ही आपसी मतभेदों में उलझे हुए हैं, और अब जब वे मैदान में उतरने की सोच रहे हैं तो बहुत देर हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता ने एनडीए को दोबारा सत्ता सौंपने का मन बना लिया है।
मनोज तिवारी का बयान: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की बड़ी जीत का दावा
महागठबंधन के लोग चुनाव प्रचार के दौरान आपसी मतभेदों में ही उलझे हुए हैं। अब ये लोग प्रचार के लिए निकले हैं। अब बहुत देर हो चुकी है… इस बार हम पांचों दल साथ चुनाव लड़ रहे हैं… बिहार की जनता ने दोबारा एनडीए की सरकार बनाने का मन बना लिया है,” पासवान ने अपनी रैली में कहा। उनका यह बयान महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान के बीच आया है, जहां आरजेडी और कांग्रेस जैसे सहयोगी दलों के बीच कई सीटों पर उम्मीदवारों का टकराव देखने को मिला है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की रणभेरी के बीच आज समस्तीपुर में आयोजित भव्य जनसभा में लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। यह भावुक क्षण जनसभा में उपस्थित हजारों समर्थकों के बीच एकजुटता और सम्मान का प्रतीक बन गया। जनसभा में पीएम मोदी ने NDA गठबंधन की ऐतिहासिक जीत का आह्वान किया और ‘अबकी बार, NDA सरकार’ का नारा बुलंद किया। उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय और चिराग पासवान सहित NDA के प्रमुख नेता मंच पर मौजूद थे। चिराग पासवान ने रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा और कहा, “महागठबंधन मुस्लिम प्रतिनिधित्व की बात करता है, लेकिन वोट बैंक के रूप में उनका इस्तेमाल करता है। हम NDA के साथ मिलकर बिहार को विकसित भारत का हिस्सा बनाएंगे।”यह घटना चिराग पासवान और पीएम मोदी के बीच गहरे राजनीतिक और व्यक्तिगत बंधन को दर्शाती है। पासवान ने रैली से पहले पीएम मोदी को मिथिला पेंटिंग भेंट की, जो छठ पूजा की परंपरा का प्रतीक है। समर्थकों का मानना है कि यह NDA की मजबूती को और सशक्त करेगा।






















