लोकसभा चुनाव के बीच पक्ष-विपक्ष लगातार एक दूसरे पर हमलावर है ही, नेता एक दूसरे पर निजी हमले करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। लेकिन, अब बात न सिर्फ चुनावी बयानबाजी और नेताओं तक सिमट कर नहीं रह गई है बल्कि कार्यकर्ताओं तक आ गई है। ताजा मामला हाजीपुर से जुड़ा हुआ है। जहां एनडीए कैंडिडेट और लोजपा (रामविलास ) के मुखिया चिराग पासवान की प्रचार गाड़ी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया, अब गाड़ी को प्रचार करने से भी रोक दिया।
आरोपियों पर कार्रवाई करेगी पार्टी
राजापाकड़ में चिराग पासवान की चुनाव प्रचार गाड़ी गांव गांव घूम रही थी। प्रचार गाड़ी पर पार्टी का बैनर पोस्टर टंगा था और गाड़ी से समर्थन और वोट के लिए माइकिंग की जा रही थी। इसी बीच अचानक 3 – 4 की संख्या में आए लोगों ने चिराग पासवान के प्रचार गाड़ी को घेर लिया और प्रचार गाड़ी को गांव से बाहर जाने को कहते दिखे। प्रचार गाड़ी के साथ चल रहे समर्थक मिन्नत करते रहे , लेकिन लोगों ने प्रचार गाड़ी पर लगे पोस्टर बैनर को फाड़ना शुरू कर दिया। इस मामले में लोजपा(रा) के मीडिया प्रभारी संतोष कुमार स्वराज ने आरोप लगाया है कि राजद के लोग चुनाव प्रचार में दबंगई दिखा रहे हैं। पार्टी ने तोड़फोड़ के मामले में शिकायत दर्ज कराने की भी बात कही है। दिलीप कुमार प्रचार गाड़ी के ड्राइवर ने बताया कि, गांव में घुसने के बाद पोस्टर फाड़ने के लिए कर गाड़ी रुकवा दिया। रानीपोखर गांव में गाड़ी रुकवा कर पोस्टर फाड़ने लगे। वहीं संतोष स्वराज लोजपा(रा) मिडिया प्रभारी ने बताया कि, कल हमारे नेताओं द्वारा प्रचार गाड़ी रवाना किया गया था। जिसके साथ तोड़फोड़ की गई है। बैनर पोस्टर फाड़ दिया गया है। जिसकी हम लोग शिकायत करेंगे।




















