RANCHI : पिछले दिनों एटीएस डीएसपी और पतरातु थाना के दारोगा पर गोली चलाने के आरोपी रवि मुंडा ने रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसके बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अधिवक्ता संतोष कुमार साहू और वरुण कुमार ने रवि मुंडा को सरेंडर करवाया। आरोपी ने एटीएस कोर्ट के विशेष न्यायाधीश प्रभात शर्मा की अदालत में सरेंडर किया। इस केस के अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बता दें कि बीते 17 जुलाई को एटीएस की टीम कुख्यात अपराधी अमन साहू गिरोह के शूटर को पकड़ने गई थी। इस दौरान अपराधियों ने एटीएस के डीएसपी नीरज कुमार और पतरातु थाना के दारोगा सोनू साव को गोली मार दी थी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये थे।
AI की दुनिया में भारत बनेगा ‘फुल-स्टैक पावरहाउस’, सुंदर पिचाई का बड़ा बयान: बोले- लोकतांत्रिक AI का ब्लूप्रिंट है भारत
India AI future: भारत की तकनीकी महत्वाकांक्षा को नई उड़ान देते हुए गूगल के सीईओ Sundar Pichai ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...




















