JAMSHEDPUR : राज्य भर में आज से आयुष्मान पखवाड़ा का शुभारंभ हुआ है। जमशेदपुर में भी उपायुक्त के निर्देश पर आयुष्मान रथ को डीडीसी मनीष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रथ अगले 15 दिनों तक जिले के सभी प्रखंडों स्वास्थ्य केंद्रों में घूम घूम कर वैसे लोगों को जागरूक करेगी जिनका आयुष्मान कार्ड अभी तक नहीं बना है। डीडीसी मनीष कुमार ने योग्य लाभुकों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है ताकि समय पर उन्हें उपचार की सुविधा मिल सके। साथ ही ई- केवाईसी का लाभ भी लेने की उन्होंने अपील की।
अबू धाबी ऑक्शन में बिहार का जलवा.. IPL 2026 में साकिब-इजहार-साबिर चमके, सार्थक रंजन की भी एंट्री
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026 Auction) की नीलामी ने अबू धाबी से एक बार फिर भारतीय क्रिकेट के बदलते भूगोल...




















