उत्तर प्रदेश की सियासी हलचल आजम खान की जेल से रिहाई (Azam Khan Jail Release) के बाद तेजी से बढ़ गई है। समाजवादी पार्टी (एसपी) के दिग्गज और मुस्लिम समुदाय के बड़े चेहरे आजम खान जेल से बाहर निकलते ही राजनीतिक गलियारे में हलचल पैदा कर दी। एसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनका स्वागत करते हुए दावा किया कि आजम पर दर्ज झूठे मुकदमे जल्द ही समाप्त होंगे और उन्होंने इस मौके पर पूरे सियासी संदेश के साथ अपने दल की ताकत को भी प्रदर्शित किया।
सपा नेता आजम खान के बसपा में शामिल होने की अटकलों पर सपा प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने कहा, “आजम खान और समाजवादियों ने लंबे समय से भाजपा का सामना करने में प्रमुख भूमिका निभाई है… हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में उनके सभी मुकदमे खत्म हो जाएंगे। जिस तरह से सीएम ने उनके और उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमे वापस लिए हैं, सपा सरकार बनने के बाद, आजम खान के खिलाफ सभी झूठे मुकदमे वापस लिए जाएंगे।”
प्रियंका गांधी की मोतिहारी रैली में जुटे पप्पू यादव.. मोदी सरकार पर साधा निशाना
आजम खान यूपी में मुस्लिम मतदाताओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। 23 महीने बाद उनके जेल से बाहर आने की खबर से मुस्लिम समुदाय में उम्मीद और उत्साह की लहर दौड़ गई है। इससे एसपी के राजनीतिक समीकरण भी बदल सकते हैं, क्योंकि पार्टी के लिए मुस्लिम वोट बैंक हमेशा से निर्णायक साबित होता रहा है। अखिलेश यादव ने आजम की रिहाई के मौके पर यह स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी और उसके संस्थापक नेताओं के साथ आजम की निष्ठा अडिग है और भाजपा के मुकाबले में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

अखिलेश यादव ने अपने बयान में कहा कि आजम खान केवल एक नेता नहीं, बल्कि समाजवादी विचारधारा के प्रतीक हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में आजम पर दर्ज सभी मुकदमे समाप्त होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रदेश में समाजवादी सरकार बनेगी, तो भाजपा नेताओं और अन्य अधिकारियों के खिलाफ दर्ज झूठे मामले जैसे कि मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम पर दर्ज मुकदमे वापस लिए गए, उसी तर्ज पर आजम खान पर दर्ज मुकदमे भी रद्द किए जाएंगे।




















