[Team Insider]: तस्कर शराब की डिलीवरी के लिए नई-नई तरकीब अपना रहे हैं। बांका जिले में गिट्टी लदे हाईवा से 10 लाख की शराब जब्त की गई है। छर्री की आड़ में शराब तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने तीन तस्कर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उत्पाद विभाग की चौकसी के कारण शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई।
धनबाद का गौरव सिंह करता था सप्लाई
उत्पाद विभाग के इस कार्रवाई में खास बात रही कि शराब तस्करी के मुख्य सरगनाओं की गिरफ्तारी के साथ धनबाद निवासी शराब आपूर्तिकर्ता गौरव सिंह उर्फ विक्की सिंह की भी पहचान हो चुकी है। गिरफ्तार सरगनाओं में खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र निवासी बिजली यादव, मनीष कुमार हैं। साकेत झा जमशेदपुर का टेल्को का निवासी है। उत्पाद अधीक्षक का कहना है कि तीनों गिरफ्तार तस्कर पार्टनरशिप पर धंधा करते थे। जमशेदपुर से भाड़े पर हाईवा को लिया गया था। इसके पूर्व भी इसी हाईवा से कई बार छर्री की आड़ में शराब की तस्करी कर चुके हैं।















