Bihar Crime News: बाढ़ अनुमंडल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर विभिन्न थानाक्षेत्रों से महज एक दिन में 80 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें से 72 को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) राकेश कुमार ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी।
Tej Pratap Yadav का बड़ा आरोप, मुझे बंधक बनाया गया, RJD से निकाला क्योंकि मैं दूसरा लालू बन गया था
ASP ने बताया कि यह कार्रवाई 27-28 जुलाई 2025 के बीच पुलिस महानिरीक्षक (केन्द्रीय क्षेत्र, पटना) के निर्देश और वरीय पुलिस अधीक्षक (पटना) के अनुश्रवण में, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बाढ़-1) के नेतृत्व में चलाई गई। इसका उद्देश्य गंभीर आपराधिक घटनाओं में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी था।

इस विशेष समकालीन अभियान के तहत बाढ़ अनुमंडल के सभी थानों द्वारा सघन छापेमारी की गई, जिसमें थाना-वार गिरफ्तारियों का ब्योरा इस प्रकार है:
- बाढ़ थाना – 22
- मोकामा थाना – 18
- पंडारक थाना – 13
- सम्यागढ़ थाना – 07
- एनटीपीसी थाना – 05
- घोसवरी थाना – 05
- मरांची थाना – 05
- हाथीदह थाना – 04
- पचमहला थाना – 01
पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इस व्यापक गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।