[Team Inisider]: बीसीसीआई (BCCI) ने गुरुवार को भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है| यह टीम ICC Women World Cup 2022 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए घोषित कि गयी है| मिताली राज 15 सदस्यीय टीम का नेतृत्व करेंगी| हरमनप्रीत कौर उपकप्तान होंगी।
पाकिस्तान से है पहला मुकाबला
टीम इंडिया 6 मार्च, 2022 को ओवल, तोरंगा में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला विश्व कप मैच खेलेगी। टीम 11 फरवरी, 2022 से शुरू होने वाली न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में भी भाग लेगी।
भारतीय महिला टीम, मिताली को मिली कमान
NZ और ICC महिला विश्व कप, 2022 के खिलाफ 5 एकदिवसीय मैचों के लिए टीम इंडिया: मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उप-कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट-कीपर), स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, पूजा वस्त्रकर, मेघना सिंह, रेणुका सिंह ठाकुर, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव।
स्टैंडबाय खिलाड़ी: सब्भिनेनी मेघना, एकता बिष्ट, सिमरन दिल बहादुर।