पिपरासी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय लक्ष्नही पासवान टोला के प्रधानाध्यापक पर बीडीओ ने कार्रवाई के लिए अनुशंसा किया है। मतदाता सूची में नया नाम जोड़ने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा 25 व 26 नवंबर को विद्यालय खोलने का निर्देश सभी प्रधानाध्यापक को दिया गया था। लेकिन प्रधान शिक्षक के द्वारा रविवार को विद्यालय बंद रखा गया था। जिसके बाद स्कूल के प्रधानाध्यापक और शिक्षक पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। बताया जा रहा है कि बीडीओ कुमुद कुमार जब लक्ष्नही पासवान टोला में रविवार को पहुंचे तो देखा विद्यालय बंद है, जिसके बाद इसकी सूचना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उमेश कुमार को दिया गया। साथ ही उनके विरुद्ध निर्वाचन से संबंधित कार्य में गड़बड़ी उत्पन्न करने को लेकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बीडीओ ने बताया कि बूथ संख्या 194 से लेकर 2004 तक का निरीक्षण किया गया है।
नित्यानंद राय की रैली में भीड़ न जुटने पर तेजस्वी ने कसा तंज, कहा- “भाजपा की नीति से जनता परेशान है”




















