BPSC द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद बीएड अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की । जिसपर आज यानि 20 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करने वाला था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई की तारीख में बड़े बदलाव किए है और दशहरे के बाद सुनवाई करने का फैसला लिया है। अब इस याचिका की सुनवाई 30 अक्टूबर को की जाएगी।
बता दें कि बीएड अभ्यर्थी एक से पांचवी तक शिक्षक नहीं बन सकते है। इसपर परीक्षा होने के बाद निर्णय लिया गया था जिसको लेकर अभ्यर्थियों में काफी गुस्सा है। अभ्यर्थियों ने इसको चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। उनका कहना है कि नोटिफिकेशन में ऐसा कुछ नहीं था कि उन लोगों को प्रारंभिक में मौका नहीं दिया जाएगा। खेल के बीच में खेल का नियम बदलना अनुचित है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार के शिक्षक बहाली प्रक्रिया में उन्हें मौका दिया जाए।




















