केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक बार फिर बेगूसराय पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। 2004 से 2014 का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इन 10 साल में देश में भ्रष्टाचार चरम पर था। भारत की वित्तीय हालत इतनी बदतर कर दी गई थी, वह कहीं का नहीं रहा था कांग्रेस ने भारत को कंगाल बनाने का काम, लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार में अर्थव्यवस्था को दुरुस्त किया गया है भारत अर्थव्यवस्था की दृष्टि से पांचवें स्थान पर स्थापित हो चुकी है अगली बार नरेंद्र मोदी की सरकार आएगी तो भारत अर्थव्यवस्था में तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी।
सरकार के फ्लोर टेस्ट पर राजद सांसद मनोज झा का बड़ा बयान, 12 फरवरी का बताया प्लान
‘मुसलमानों के लिए ममता ने बिछाया है रेड कारपेट‘
ममता बनर्जी पर हमलावर होते हुए गिरिराज सिंह ने कहा बंगाल में अभी जो सरकार चल रही है वह दोहरी नीति से चल रही है। रोहिंग्या मुसलमानों के लिए वहां रेड कारपेट बिछाया जा रहा है जबकि बंगाल की सरकार एक धर्म विशेष की संरक्षक है। बंगाल में योगी आदित्यनाथ का विरोध होने को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो सबके प्रिय हैं। हम लोकसभा चुनाव से पहले बिहार जाएंगे जिसको रोकना है रोक लें।
‘बिहार में नहीं होगा कोई खेला’
बिहार में नई सरकार की फ्लोर टेस्ट को लेकर उन्होंने कहा कि जो लोग खेला होने का दावा कर रहे हैं उन्हें समझना चाहिए कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास इतने विधायक हैं जिससे कि वह स्वाभाविक रूप से मुख्यमंत्री हैं और बने रहेंगे।




















