रांची: JMM की राज्यसभा सांसद और आगामी विधानसभा चुनाव में रांची से JMM उम्मीदवार महुआ माजी ने रांची से पार्टी प्रत्याशी के रूप में अपने नाम की घोषणा पर कहा, पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है। मुझे विश्वास है कि आने वाले दिनों में जनता मुझे चुनेगी। जनप्रतिनिधी को जनता की आवाज़ सुननी चाहिए। जब जनता ने उन्हें इतनी बार मौका दिया था तब उन्हें यहां पर काम करना चाहिए था। हमें बड़े विजन के साथ लोगों की समस्याओं को दूर करना है। इसे (रांची) संवारने का जुनून है। महुआ माजी ने अपने प्रत्याशी चुने जानें पर शिबू सोरेन से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। बता दें रांची सीट से महुआ माजी के सामने भाजपा के सीपी सिंह खड़े हैं। सीपी सिंह पिछले छह बार से लगातार विधानसभा के विजयी प्रत्याशी रहें हैं। इस बार सीपी सिंह को महुआ माजी शिकस्त दे पाती हैं या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा।
Chirag Paswan का बड़ा चुनावी संकेत – क्या BJP गठबंधन से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राज्य की राजनीति में सियासी गर्मी तेज़ हो गई है। इस बार चर्चा के...