संघ द्वारा घोषित सांकेतिक हड़ताल के क्रम में आज दूसरा दिन मुख्यालय से लेकर पंचायत अस्तर के बेल्ट्रॉन कर्मी भारी संख्या में नगर पालिका चौक धरना स्थल पर उपस्थित हुए। संघ के सारण जिला इकाई के अध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि दो दिन सभी कार्यालय में काम काज ठप रहेंगे। संघ के सचिव अमित पांडे ने बताया की जब तक हमारी मांगों को पूरी नहीं की जाती है तो आगे के संघ के पूर्व प्रायोजित कार्यक्रम के तहत जिले के तमाम बेल्ट्रॉन कर्मी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नेता उपेंद्र नाथ पांडे जी रामनारायण प्रसाद, मनोज कुमार पांडे, अमृता, सरिता, प्रियंका रंजन, मनोज, विनय राजीव आदि ने अपनी बातों को रखा। उक्त आशय की जानकारी शाहिद अख्तर मीडिया प्रभारी द्वारा दी गई।
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी पर JDU नेता की ‘खतरनाक भविष्यवाणी’.. टूट के संकेत तेज
बिहार की राजनीति एक बार फिर खरमास के बाद बड़े उलटफेर की आहट से गर्म हो गई है। इस बार...




















