पति की तलाश में एक महिला दिल्ली से भागलपुर पहुंच गई। यहां वह बूढ़ानाथ इलाके में पिछले एक हफ्ते से घूम-घूम अपने पति को खोज रही थी। उसका बेटा भी साथ में है।
करोल बाग की रहने वाली है महिला
महिला दिल्ली के करोल बाग की रहने वाली है। वह पति का फोटो दिखाकर राहगीरों से उसके बारे में पूछ रही है। अब तक उसके पति राहुल का पता नहीं चला है। दिल्ली में काम करने के दौरान शबनम को राहुल राज से प्रेम हो गया था। दोनों ने दिल्ली में ही 3 साल पहले मंदिर में शादी कर ली। 4 मार्च को राहुल पत्नी और बच्चों को छोड़कर घर जाने की बात कहकर वहां से निकल गया। अब पत्नी उसे फोन करती है, तब वह फोन नहीं उठाता है। मोबाइल भी बंद कर दिया है। पति का कुछ पता नहीं चलने पर शबनम जोगसर थाना पहुंची। यहां वह पुलिस वालों से फरियाद की कि उसके पति को खोजा जाए।
यह भी खबर पढ़ें: बिहार में बड़ा खेल, एक झटके में भाजपा को दोहरा लाभ