बिहार विधान परिषद की एक सीट के लिए जदयू ने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। जदयू ने भगवान सिंह कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है। भगवान सिंह कुशवाहा पूर्व में मंत्री भी रहे हैं। वे दो जुलाई को विधान परिषद के लिए नामांकन करेंगे। इस सीट पर चुनाव रामबली चंद्रवंशी की सदस्यता रद्द होने के बाद हो रही है। रामबली चंद्रवंशी राजद के विधान पार्षद थे। लेकिन पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण उनकी सदस्यता चली गई। इसके बाद उस सीट पर उपचुनाव होना है। इसके लिए भगवान सिंह कुशवाहा दो जुलाई को नामांकन करेंगे।
बीमा भारती की बढ़ी मुश्किल, रुपौली उपचुनाव से पहले पति-बेटे के खिलाफ वारंट जारी
आपको बता दें कि भगवान सिंह कुशवाहा चार बार जगदीशपुर विधानभा सीट से विधायक रह चुके हैं। पहला चुनाव उन्होंने 1990 में भाकपा माले से जीता था। इसके बाद 2006 में जदयू के टिकट पर चुनाव जीते। 2020 में जदयू छोड़ चुके भगवान सिंह कुशवाहा ने वो चुनाव लोजपा के टिकट पर लड़ा लेकिन जीत नहीं सके। इसके बाद 2021 में वे फिर जदयू मं वापस आ गए।




















