Bhojpuri Singer Devi: भोजपुरी संगीत जगत की मशहूर लोकगायिका देवी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला है। शादी से पहले ही उन्होंने मां बनने का साहसिक कदम उठाया और ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में ऑपरेशन के जरिए बेटे को जन्म दिया। अच्छी खबर यह है कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
Saharsa बाल सुरक्षित गृह में सनसनी.. हत्या के आरोप में बंद किशोर ने की आत्महत्या
देवी ने सोशल मीडिया फेसबुक पर अपने मातृत्व की खुशी शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे अब उन्हें जिंदगी की सारी खुशियां मिल गई हों। पोस्ट सामने आते ही फैंस और शुभचिंतकों की ओर से बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने उनके इस फैसले को साहस और आत्मनिर्भरता की मिसाल बताया तो वहीं कुछ लोगों ने पारंपरिक सोच का हवाला देते हुए सवाल भी उठाए।
देवी के पिता प्रो. प्रमोद कुमार ने खुलासा किया कि उनकी बेटी ने जर्मनी में रहते हुए स्पर्म बैंक की मदद से कृत्रिम गर्भधारण किया। सात साल पहले भी देवी ने यह प्रयास किया था, लेकिन तब सफलता नहीं मिली। इस बार जब बच्चा सुरक्षित जन्मा तो पूरा परिवार खुशी से झूम उठा।
देवी केवल अपनी गायकी के लिए ही नहीं, बल्कि अपने व्यक्तिगत फैसलों के कारण भी लगातार सुर्खियों में रही हैं। 2021 में वे एक विदेशी फैन के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थीं, लेकिन रिश्ता टूटने के बाद उन्होंने अपने दम पर जिंदगी जीने का फैसला लिया।
















