धनबाद: भ्रष्टाचार के बड़े मामले मे कार्रवाई करते हुए एसीबी ने दो लोंगों को गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने रिकॉर्ड रूम के बड़े बाबू संजय कुमार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। बता दें संजय कुमार पर धैया के मनोहर महतो ने आरोप लगाया है कि टुंडी में स्थित उसकी जमीन के कागजात निकालने के एवज में 6500 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। मनोहर महतो ने इस मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद एसीबी ने कार्रवाई की। एसीपी की टीम में शुक्रवार को संजय कुमार के सहयोगी अनुबंध के कार्य कर रहे सोमनाथ चटर्जी को रिश्वत लेते रहेंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी टीम ने आरोपी के आवास पर भी छापा मारा, जहां से महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य संदिग्ध सामान जांच की गई है। एसीबी के अधिकारियों ने कहा है कि इस तरह के मामलों में भ्रष्टाचार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी से पूछताछ की जा रही है, और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
‘डा. के.के. शरण स्मृति चिकित्सक सम्मान’ में देश के अग्रणी डॉक्टरों को मिला गौरव.. स्वास्थ्य जागरूकता पर भी जोर
राजधानी पटना में चिकित्सा सेवा और सामाजिक स्वास्थ्य जागरूकता को समर्पित एक महत्वपूर्ण आयोजन में देश के प्रतिष्ठित चिकित्सकों को...




















