केंद्र सरकार ने यूनियन बजट 2026-27 में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट पेश करते हुए ‘स्वयं सहायता उद्यम मार्ट’ (SHE-Mart) योजना की घोषणा की, जिसका सबसे बड़ा फायदा बिहार की जीविका दीदियों को मिलने की संभावना है।
संसद के बजट सत्र पर आज होगी चर्चा.. लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव
वित्त मंत्री ने इसे लखपति दीदी के बाद अगला बड़ा कदम बताया है, जिससे देशभर में महिलाओं को उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। बिहार की मजबूत SHG नेटवर्क के कारण यहां इस योजना का सबसे ज्यादा असर दिखेगा। यह बिहार की आर्थिक रीढ़ मानी जाने वाली जीविका दीदियों के लिए खुशियों का पिटारा खोलने वाला कदम है, जो लाखों परिवारों की जिंदगी बदल सकता है।
शी मार्ट दरअसल महिलाओं के लिए समर्पित ऐसा बाजार या प्लेटफॉर्म होगा, जहां स्वयं सहायता समूहों, महिला उद्यमियों, स्टार्टअप्स और कारीगरों को अपने उत्पाद बेचने का अवसर मिलेगा. ग्रामीण महिलाएं कृषि, संबद्ध क्षेत्रों और छोटे व्यवसायों से जुड़े उत्पादों को बाजार में उतार सकेंगी.शी मार्ट के जरिए गांवों और कस्बों में बनने वाले उत्पादों को नया बाजार मिलेगा. इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और महिला नेतृत्व वाली अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.






















