झारखंड में सियासी पारा एक बार चढ़ा हुआ है। मुख्यमंत्री आवास में UPA में शामिल दलों की बैठक होगी, जो दोपहर 12.30 बजे शुरू होगी। बैठक किन मुद्दों को लेकर बुलाई गई है, इसकी तो पुष्टि नहीं है। कई लोग इसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े खनन लीज मामले से देख रहे हैं।
शेल कंपनियों के मामले में फैसला सुरक्षित
सुप्रीम कोर्ट में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से जुड़े शेल कंपनी और खनन लीज मामले में सुनवाई पुरी हो चुकी है। इस पर फैसला सुरक्षित है। इसके बाद से लगातार राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गयी है। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे लगातार हमलावर हैं, मुख्यमंत्री पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में उन्होंने दावा किया था कि बरहेट और दुमका में दिसम्बर तक उपचुनाव होगा।




















