पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद देउस्कर आज (12 फरवरी) भागलपुर जंक्शन स्टेशन का औपचारिक निरीक्षण करेंगे।यह दौरा दोपहर 12.45 बजे से लगभग 2.15 बजे तक चलेगा।इस निरीक्षण का मुख्य फोकस भागलपुर से हावड़ा तक चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की समीक्षा करना है। साथ ही, स्टेशन पर चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और लंबित परियोजनाओं का भी जायजा लिया जाएगा।
रासायनिक खाद से मुक्ति की राह.. बिहार में जैविक खेती बनेगी किसानों की कमाई का नया इंजन
स्थानीय लोगों और यात्रियों में इस दौरे को लेकर काफी उत्साह है। उम्मीद जताई जा रही है कि निरीक्षण के बाद न्यू भागलपुर स्टेशन (जगदीशपुर के पास), भागलपुर जंक्शन को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित करने, बड़हरवा-भागलपुर के बीच तीसरी-चौथी रेल लाइन बिछाने, रामपुरहाट-दुमका-भागलपुर रेल दोहरीकरण, अंग एक्सप्रेस के फेरों में वृद्धि, लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस का भागलपुर विस्तार जैसी लंबित योजनाओं पर सकारात्मक फैसले हो सकते हैं।
निरीक्षण के बाद महाप्रबंधक मिलिंद देउस्कर पत्रकारों से भी बातचीत करेंगे, जिसमें विकास योजनाओं पर महत्वपूर्ण घोषणाएं हो सकती हैं।निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जीएम के साथ पूर्व रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे, जिनमें मालदा DRM मनीष कुमार गुप्ता शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान जीएम भागलपुर-हंसडीहा रेलखंड का विंडो निरीक्षण भी करेंगे।






















