बिहार सीजीएल परीक्षा को लेकर बड़ी राहत की खबर है. बिहार में BSSC CGL- 4 भर्ती परीक्षा और बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट के 5208 पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन व फीस भुगतान की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है. जहां पहले अंतिम तारीख 24 सितंबर 2025 निर्धारित की गई थी. वहीं अब इसे बढ़ाकर 14 अक्टूबर 2025 कर दिया गया है. इस भर्ती के तहत राज्य के 6 विभागों में 1481 पदों पर भर्ती की जाएगी. वहीं कार्यालय परिचारी के 3727 पदों पर भर्ती होगी. दोनों भर्तियों के BSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
प्रशांत किशोर को चोरी चमारी शब्द का इस्तेमाल करना पड़ गया भारी, हो रहे ट्रोल
बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने कहा है कि अभ्यर्थियों के व्यापक हित को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. इसके अलावा आवेदन फाइनल सबमिट करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर से बढ़ाकर 16 अक्टूबर 2025 कर दी गई है. आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स bssc.bihar.gov.in या www.onlinebssc.com पर जाएं.
BSSC CGL Vacancy Details: पद, रिक्तियां और योग्यता
- सहायक प्रशाखा पदाधिकारी – 1064 पद, योग्यता: किसी भी विषय से ग्रेजुएशन.
- योजना सहायक – 88 पद, योग्यता: किसी भी विषय से ग्रेजुएशन.
- कनीय सांख्यिकी सहायक – 05 पद, योग्यता: गणित/अर्थशास्त्र/कॉमर्स/सांख्यिकी में ग्रेजुएशन.
- डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-सी – 01 पद, योग्यता: ग्रेजुएशन और साथ में PGDCA/BCA/B.Sc IT.
- अंकेक्षक – 125 पद, योग्यता: कॉमर्स/गणित/इकोनॉमिक्स/सांख्यिकी में से किसी एक विषय के साथ ग्रेजुएशन.
- अंकेक्षक (सहायक समितियां) – 198 पद, योग्यता: गणित के साथ ग्रेजुएशन या कॉमर्स से ग्रेजुएशन.






















