बिहार की राजनीति में इन दिनों आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। चुनावी घमासान बढ़ते ही राजनीति दल एक दूसरे पर हमलावर हो गए हैं। इस कड़ी में प्रशांत किशोर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री अशोक चौधरी पर लगाए गए आरोप पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि प्रशांत किशोर अगर आरोप लगा रहे हैं तो उसके सबूत भी पेश करें, क्योंकि यह मामला जांच का विषय हो सकता है।
सीट शेयरिंग पर अंतिम फैसला जल्द, दिल्ली में होगी NDA की बड़ी बैठक
चिराग पासवान ने कहा किकिस आधार पर यह आरोप लगाए जा रहे हैं, यह स्पष्ट होना चाहिए। आरोप सही हैं और सबूतों के साथ पेश किए जा रहे हैं तो इसके ऊपर विचार करेंगी यह जांच का विषय है। लेकिन अगर यह केवल राजनीतिक लाभ के लिए किया गया है तो जिन पर आरोप लगे हैं, वे मानहानि का मुकदमा भी कर सकते हैं।
आज बिहार का नया वोटर लिस्ट भी जारी हुआ है। इस पर चिराग पासवान ने कहा कि यह लोकतंत्र की प्रक्रिया का हिस्सा है और यह अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि अगर वोटर लिस्ट को लेकर कोई शिकायत होगी तो उसे चुनाव आयोग देखेगा। इसमें केंद्र सरकार की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे हर मुद्दे पर बेवजह केंद्र सरकार को घसीटते हैं।






















