देश के छह राज्यों में लोकसभा की 3 और विधानसभा की 7 सीटों के लिए उत्तर प्रदेश में रामपुर और आजमगढ़ जबकि पंजाब में संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुआ। वहीं दिल्ली, झारखंड, आंध्र प्रदेश और त्रिपुरा की सात विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव के लिए 23 जून को मतदान हुआ था। इन उपचुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है।
त्रिपुरा में बीजेपी तीन सीटों पर जीत दर्ज की है
रामपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। घनश्याम लोधी ने सपा प्रत्याशी आसिम रजा को 42 हजार वोटों से हराया। वहीं, आजमगढ़ उपचुनाव में भाजपा के दिनेश लाल निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को मात दी। वहीं त्रिपुरा में बीजेपी तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस के खाते में एक सीट आई है। झरखंड में कांग्रेस उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की ने भाजपा की गंगोत्री कुजूर को हराया।
आंध्र प्रदेश की आत्माकुर सीट पर हुए उपचुनाव में वाईएसआरसीपी उम्मीदवार मेकापति.विक्रम रेड्डी ने जीत दर्ज की है। भाजपा उम्मीदवार भरत कुमार गुंदलपल्ली दूसरे स्थान पर रहे।
संगरूर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव का नतीजा सामने आ गया है.शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान ने संगरूर लोकसभा उपचुनाव में जीत हासिल कर आम आदमी पार्टी को लोकसभा सदन में शून्य कर दिया है. उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारगुरमेल सिंह को हराया है.
दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव से बीजेपी प्रत्याशी राजेश ने जीत हासिल कर ली है।