इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के रोहतास जिले से आ रही है। जहां एक ट्रेन हादसे का शिकार होते-होते बची। घटना रोहतास के सासाराम और करबंदिया स्टेशन के बीच की है। जहां चलती ट्रेन की दो बोगियां खुलकर अलग हो गईं। दरअसल जब महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन सासाराम से करबंदिया स्टेशन की तरफ बढ़ रही थी इसी दौरान उनकी दो बोगियां इंजन से अलग हो गई। जिसके बाद ट्रेन में सवार यात्रियों में हडकंप मच गया। गनीमत ये रही की इस घटना में कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ। इस घटना के बाद रेलवे के अधिकारियों और इंजीनियरों की टीम जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार जिस वक्त बोगियां इंजन से अलग हुई उस वक्त जोरदार आवाज हुआ। जिससे सभी यात्री सहम गए। ट्रेन के ड्राइवर ने सूझबुझ का परिचय दिया और ट्रेन रोककर बड़ा हादसा होने से बचा लिया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ शुरू.. बेतिया के लिए हुए रवाना
बिहार की राजनीति और विकास के एजेंडे में एक बार फिर सक्रियता तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने...




















