बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar 2025 Assembly Election) में एनडीए की सरकार बन रही है। चुनाव आयोग ने राज्य की सभी 243 सीटों के रुझान जारी कर दिए हैं। दानापुर विधानसभा सीट पर राम कृपाल यादव जीत गए हैं। वहीं राजद के प्रत्याशी और सिटिंग विधायक रीतलाल यादव चुनाव हार गए हैं। दरभंगा सदर से बीजेपी प्रत्याशी संजय सरावगी 23000 हजार वोटों से चुनाव जीत गए हैं।
बिहार चुनाव 2025: NDA का आंकड़ा 200 पार.. पटना में लगा पोस्टर- ‘बिहार का मतलब नीतीश कुमार’

मोकामा विधानसभा सीट से जेडीयू के बाहुबली उम्मीदवार अनंत सिंह ने चुनाव जीत लिया है। दूसरे स्थान पर आरजेडी की वीना देवी रहीं। चुनाव प्रचार के दौरान बाहुबली दुलारचंद यादव की हत्या को आरोप अनंत सिंह पर लगा। अनंत सिंह अभी जेल में हैं, वह चुनाव प्रचार भी नहीं कर पाए थे। लेकिन मोकामा की जनता उनके साथ है, ये एक बार फिर साबित हो गया है। हालांकि अभी तक किसी भी प्रत्याशी के जीत का अधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है, लेकिन जीतने अंतर आगे चल रहे हैं तो जीत पक्की मानी जा रही है।

बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) ने फिर से परचम लहराया है। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों में एनडीए ने 200 सीटों पर बढ़त हासिल की है। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, भाजपा ने दोपहर साढ़े 12 बजे तक 87 सीटों पर बढ़त बनाए रखी, जो सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। इसके अलावा भाजपा की सहयोगी जदयू 79 सीटों पर आगे रही। एनडीए के अन्य घटक दलों में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 21, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को तीन सीटों पर बढ़त मिली।


















