बिहार के पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। वहीं 2 आईपीएस को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। गृह विभाग ने शनिवार की देर शाम इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
अभी तक यातायात के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) का पद संभाल रहे सुधांशु कुमार को अब राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (एससीआरबी) एवं आधुनिकीकरण के एडीजी की नई जिम्मेदारी दी गई है।
इसके साथ ही वह यातायात एडीजी की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। वहीं रेल आईजी पी कन्नन को आईजी आधुनिकीकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इसमें शामिल नाम- शिखर चौधरी IPS 2020 बैच, सुश्री दीक्षा IPS 2021 बैच, मोहिबुल्लाह अंसारी IPS 2021 बैच, दिव्यांजली जायसवाल IPS 2022 बैच और शिवम धाकड़ IPS 2022 बैच शामिल है।
कौन कहां से कहां गया
शिखर चौधरी को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सारण बनाया गया है। सुश्री दीक्षा को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 नगर पटना बनाया गया है। मोहिबुल्लाह अंसारी को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पकडीदयाल, मोतिहारी बनाया गया। दिव्यांजली जायसवाल को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामनगर, बगहा बनाया गया है। शिवम धाकड़ को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, सदर, मोतिहारी बनाया गया है।