• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
Bihar Amrit Bharat Express Train, PM Modi Flag Off Train, Bihar Railway Connectivity, New Amrit Bharat Express Route

बिहार को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात: 5 नई अमृत भारत एक्सप्रेस से बदलेगा सफर का नक्शा, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

January 11, 2026
बिहार में शिक्षा क्रांति! TRE-4 के तहत 45 हजार शिक्षकों की भर्ती का बड़ा ऐलान, सुनील कुमार ने विधानसभा में किया खुलासा

बिहार में शिक्षा क्रांति! TRE-4 के तहत 45 हजार शिक्षकों की भर्ती का बड़ा ऐलान, सुनील कुमार ने विधानसभा में किया खुलासा

February 21, 2026
नवादा: हाथियों के झुंड ने मचाया कोहराम, गेहूं की लहलहाती फसल बर्बाद; ग्रामीण दहशत में

नवादा: हाथियों के झुंड ने मचाया कोहराम, गेहूं की लहलहाती फसल बर्बाद; ग्रामीण दहशत में

February 21, 2026
गोपालगंज में बुलडोजर का कहर: करोड़ों की अवैध शराब पर चला प्रशासन का भारी भरकम प्रहार!

गोपालगंज में बुलडोजर का कहर: करोड़ों की अवैध शराब पर चला प्रशासन का भारी भरकम प्रहार!

February 21, 2026
Samrat Choudhary in Bihar Assembly Pappu Yadav social media reaction Bihar Vidhan Sabha budget session debate Bihar political controversy latest news

कौन बंदर-कौन हाथी.. विधानसभा में शब्दों की जंग, सम्राट चौधरी–पप्पू यादव आमने-सामने

February 21, 2026
"Rajiv Ranjan Lalan Singh press conference on Youth Congress AI Summit protest" | "Union Minister Lalan Singh targets Rahul Gandhi over AI Summit disruption" | "Youth Congress leaders protest at AI Summit Delhi" | "Lalan Singh statement on Indian Youth Congress"

AI समिट में यूथ कांग्रेस का हंगामा — ललन सिंह बोले, “सत्ता राहुल गांधी के बाप की जागीर नहीं, यह लोकतांत्रिक देश है!”

February 21, 2026
नीतीश सरकार और केंद्र की जोड़ी: बिहार में न्यूक्लियर पावर प्लांट की राह साफ, NPCIL ने पूरा किया प्रारंभिक सर्वे

नीतीश सरकार और केंद्र की जोड़ी: बिहार में न्यूक्लियर पावर प्लांट की राह साफ, NPCIL ने पूरा किया प्रारंभिक सर्वे

February 21, 2026
Tejashwi Yadav press statement on Bihar crime, Bihar law and order protest image, RJD leader attacking Modi Nitish government, Bihar political reaction on crime cases

तेजस्वी का सीधा वार: ‘रामराज्य’ या अपराधराज..? बिहार की वीभत्स घटनाओं पर मोदी-नीतीश सरकार से जवाब-तलब

February 21, 2026
बिहार मैट्रिक परीक्षा का 5वां दिन: दोनों पालियों में विज्ञान पेपर, कड़ी सुरक्षा के बीच देर से पहुंचे छात्रों को बाहर का रास्ता

बिहार मैट्रिक परीक्षा का 5वां दिन: दोनों पालियों में विज्ञान पेपर, कड़ी सुरक्षा के बीच देर से पहुंचे छात्रों को बाहर का रास्ता

February 21, 2026
Pacharhi Math Mahant Mauni Baba image Shravan Das Kathavachak Bihar case photo Bihar POCSO Court hearing file photo Police investigation in minor assault case

शादी का झांसा, दुष्कर्म और ‘गुरु’ की मुश्किलें.. पचाढ़ी मठ के महंत मौनी बाबा को कोर्ट से नहीं मिली अग्रिम जमानत

February 21, 2026
बिहार में गन्ना उद्योग को नई मजबूती: सात निश्चय-3 के तहत बंद मिलें चालू होंगी, 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का फैसला

बिहार में गन्ना उद्योग को नई मजबूती: सात निश्चय-3 के तहत बंद मिलें चालू होंगी, 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का फैसला

February 21, 2026
मुंगेर में प्रेम प्रसंग से तंग आकर युवती ने लगाई फांसी, दो बच्चों को छोड़कर दी जान

मुंगेर में प्रेम प्रसंग से तंग आकर युवती ने लगाई फांसी, दो बच्चों को छोड़कर दी जान

February 21, 2026
Nitish Kumar DBT transfer event Patna Bihar flood affected farmers 2025 Agriculture input subsidy Bihar scheme 1 Aney Marg Sankalp Sabhagar program

बिहार के 2 लाख से अधिक किसानों को 100 करोड़ से ज्यादा की सौगात.. CM नीतीश ने DBT के जरिए राशि की ट्रांसफर

February 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, February 21, 2026
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home राज्य बिहार

बिहार को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात: 5 नई अमृत भारत एक्सप्रेस से बदलेगा सफर का नक्शा, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

by Pawan Prakash
January 11, 2026
in बिहार
0
Bihar Amrit Bharat Express Train, PM Modi Flag Off Train, Bihar Railway Connectivity, New Amrit Bharat Express Route
531
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Amrit Bharat Express Bihar: बिहार के रेल यात्रियों के लिए आने वाले दिन बड़ी राहत और नई संभावनाएं लेकर आ रहे हैं। केंद्र सरकार और भारतीय रेलवे की ओर से राज्य को कनेक्टिविटी के मोर्चे पर एक और मजबूत तोहफा मिलने जा रहा है। 17 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, जिनका सीधा लाभ बिहार के दर्जनों जिलों को मिलेगा। ये ट्रेनें न सिर्फ उत्तर भारत, पूर्वोत्तर, बंगाल और महाराष्ट्र जैसे बड़े क्षेत्रों को जोड़ेंगी, बल्कि बिहार को देश के प्रमुख आर्थिक और शैक्षणिक केंद्रों से भी सीधे जोड़ने का काम करेंगी।

इन नई अमृत भारत ट्रेनों की खास बात यह है कि ये लंबी दूरी की यात्रा को अधिक सुविधाजनक और समयबद्ध बनाएंगी। हालांकि अभी इनकी समय-सारणी जारी नहीं की गई है, लेकिन जिन स्टेशनों पर ठहराव तय किया गया है, उनसे साफ है कि रेलवे ने बिहार के लगभग हर महत्वपूर्ण रेलखंड को प्राथमिकता दी है। इससे राज्य के व्यापार, रोजगार और आवागमन पर सीधा सकारात्मक असर पड़ने की उम्मीद है।

डिब्रूगढ़ से गोमती नगर के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन संचालित होगी। यह ट्रेन डिब्रूगढ़ से शुक्रवार और गोमती नगर से रविवार को रवाना होगी। बिहार में इसके ठहराव किशनगंज, बारसोई, कटिहार, नवगछिया, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा और सीवान जैसे प्रमुख स्टेशनों पर दिए गए हैं। इससे सीमांचल से लेकर उत्तर बिहार तक के यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी।

इसी तरह बनारस और सियालदह के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन दोनों दिशाओं में दौड़ेगी और इसका ठहराव पटना में भी रहेगा। यह ट्रेन धार्मिक, सांस्कृतिक और व्यावसायिक यात्राओं के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। वहीं हावड़ा से आनंद विहार के बीच प्रस्तावित साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन बिहार के कैमूर, रोहतास और मगध क्षेत्र को राजधानी दिल्ली से बेहतर कनेक्टिविटी देगी। भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड और गया में इसके ठहराव से इस क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

Related Post

Amrit Bharat Express Panvel Alipurduar, Bihar train timing news, Indian Railways new train route, Panvel to Alipurduar express schedule

Amrit Bharat Express से बिहार को नई रफ्तार, पनवेल-अलीपुरद्वार ट्रेन की टाइमिंग जारी, 23 फरवरी से शुरू होगा साप्ताहिक सफर

February 20, 2026
Muzaffarpur Delhi Vande Bharat Express train image, Bihar Vande Bharat semi high speed train, New Delhi Muzaffarpur railway route Vande Bharat

पटना होकर दौड़ेगी देश की पहली वंदे भारत स्लीपर.. 14 घंटे में हावड़ा से दिल्ली

January 17, 2026

बिहार के प्रमुख शहरों सहित 25 स्टेशनों पर रुकेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस.. टाइम टेबल जारी, 22 जनवरी से दौड़ेगी ट्रेन

January 14, 2026

समस्तीपुर-खगड़िया रेल मार्ग पर बड़ा अलर्ट: रुसेड़ा घाट के पास मालगाड़ी का टैंक वैगन पटरी से उतरा

January 6, 2026

मुंबई के पनवेल से पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस बिहार के लिए खास मायने रखती है, क्योंकि यह ट्रेन बक्सर से लेकर किशनगंज तक लगभग पूरे उत्तर बिहार को कवर करती है। बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, हसनपुर रोड, खगड़िया, मानसी, नवगछिया, कटिहार, बारसोई और किशनगंज जैसे स्टेशनों पर इसका ठहराव तय किया गया है।

इसके अलावा कामाख्या से रोहतक के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस भी बिहार के कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। किशनगंज से लेकर छपरा तक इस ट्रेन के ठहराव से पूर्वोत्तर भारत और हरियाणा-दिल्ली क्षेत्र के बीच यात्रा और आसान हो जाएगी। कुल मिलाकर ये पांच नई ट्रेनें बिहार को देश के पूर्व, पश्चिम, उत्तर और उत्तर-पूर्व से मजबूत रेल नेटवर्क में जोड़ने का काम करेंगी।

गौरतलब है कि इन नई ट्रेनों के जुड़ने से पहले ही बिहार से होकर 10 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं, जिनमें दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल, सहरसा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, राजेंद्रनगर-नई दिल्ली, बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनल, दरभंगा-गोमतीनगर, मालदा टाउन-गोमतीनगर, सीतामढ़ी-दिल्ली, गया-दिल्ली, जोगबनी-ईरोड और सहरसा-छेहरटा शामिल हैं। एक अमृत भारत एक्सप्रेस मालदा टाउन से बेंगलुरू के सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल के बीच भी संचालित हो रही है।

Tags: Amrit Bharat Express BiharBihar New TrainsBihar railway newsBihar Train ConnectivityPM Modi Railway BiharPM Modi Train Launchअमृत भारत एक्सप्रेस स्टॉपेजनई ट्रेनें बिहारबिहार अमृत भारत ट्रेन
Share212Tweet133
Pawan Prakash

Pawan Prakash

Related Posts

Amrit Bharat Express Panvel Alipurduar, Bihar train timing news, Indian Railways new train route, Panvel to Alipurduar express schedule

Amrit Bharat Express से बिहार को नई रफ्तार, पनवेल-अलीपुरद्वार ट्रेन की टाइमिंग जारी, 23 फरवरी से शुरू होगा साप्ताहिक सफर

by Pawan Prakash
February 20, 2026
0

Amrit Bharat Express: बिहार से गुजरने वाली पनवेल-अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस की आधिकारिक टाइमिंग जारी कर दी गई है। इस...

Muzaffarpur Delhi Vande Bharat Express train image, Bihar Vande Bharat semi high speed train, New Delhi Muzaffarpur railway route Vande Bharat

पटना होकर दौड़ेगी देश की पहली वंदे भारत स्लीपर.. 14 घंटे में हावड़ा से दिल्ली

by RaziaAnsari
January 17, 2026
0

बिहार के रेल यात्रियों के लिए शनिवार ऐतिहासिक बनने जा रहा है। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस (Bihar...

Howrah Anand Vihar Amrit Bharat Express, Bihar Railway New Train, Amrit Bharat Express Timetable, Indian Railways Amrit Bharat Train

बिहार के प्रमुख शहरों सहित 25 स्टेशनों पर रुकेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस.. टाइम टेबल जारी, 22 जनवरी से दौड़ेगी ट्रेन

by RaziaAnsari
January 14, 2026
0

भारतीय रेलवे ने पूर्वी भारत और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बीच रेल कनेक्टिविटी को नई गति देने की दिशा में...

Samastipur Khagaria rail line accident, Rusera Ghat tank wagon derailment, Bihar railway derailment news

समस्तीपुर-खगड़िया रेल मार्ग पर बड़ा अलर्ट: रुसेड़ा घाट के पास मालगाड़ी का टैंक वैगन पटरी से उतरा

by RaziaAnsari
January 6, 2026
0

बिहार के समस्तीपुर जिले में रेल परिचालन से जुड़ी एक अहम घटना सामने आई है, जिसने समस्तीपुर–खगड़िया रेल खंड (Samastipur–Khagaria...

  • Trending
नीतीश कुमार का एक और मास्टर स्ट्रोक… बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का होगा गठन

बिहार में 26 DSP का Transfer, कई नए SDPO की तैनाती.. गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

August 7, 2025
Aurai Vidhansabha Seat Bihar, Aurai Election 2025 News, औराई विधानसभा जातीय समीकरण, Aurai Muzaffarpur politics, Bihar Chunav Aurai Analysis

औराई विधानसभा: इतिहास, जातीय गणित और 2025 के समीकरण का विश्लेषण

September 15, 2025
Bihar Shramik Vastra Sahayata Yojana Image Nitish Kumar Labour Welfare Scheme Bihar Bihar Labour Department 5000 Rupees Assistance Bihar Workers Welfare Program 2025

बिहार के श्रमिकों के लिए सौगात.. वार्षिक वस्त्र सहायता योजना से सीधे बैंक खाते में जायेंगे पाँच हजार रुपये

September 16, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.