बिहार प्रशासनिक सेवा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए 48 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें से कई अधिकारियों को प्रमोशन का भी लाभ दिया गया है।
बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। तबादले के तहत कई अधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।




