बिहार बजट सत्र शुरू है। ऐसे में बिहार की राजनीति भी गरमाई हुई है। जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह ने बिहार में जेडीयू-बीजेपी गठबंधन को परिस्थितियों वाला गठबंधन बताया है। जदयू पार्टी का चुनाव प्रचार में यूपी पहुंचे ललन सिंह ने स्पष्ट रूप से कह दिया कि बीजेपी और जेडीयू का गठबंधन परिस्थितिवश है। ललन सिंह ने कहा है कि सबको पता है कि हमारा गठबंधन किन हालातों में बना है। इसका मतलब यह नहीं कि जेडीयू बिहार के बाहर अपने बल-बूते चुनाव नहीं लड़ सकती है।
जेडीयू उत्तर प्रदेश में मजबूत राजनीतिक पार्टी
ललन सिंह ने कहा कि यूपी में संगठन को मजबूत बनाने के लिए जेडीयू लगातार मेहनत कर रही है। साल 2017 से हीं हम यूपी में मेहनत कर रहे हैं। 2022 के यूपी चुनाव में अब जेडीयू के पक्ष में दस मार्च को नतीजे आएंगे तो सबको पता चल जाएगा। यूपी चुनाव में जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने पांच से ज्यादा सीटें जीतने का दावा भी किया है। इसके साथ ही ललन सिंह ने दावा किया कि 2027 तक जेडीयू उत्तर प्रदेश में मजबूत राजनीतिक पार्टी के तौर पर उभर कर आएगी। ललन सिंह ने कहा हर राजनीतिक पार्टी को अपना संगठन विस्तार करने का हक और अधिकार है। हम भी अपनी पार्टी के विस्तार के लिए बहुत काम कर रहे हैं जो इस बार के यूपी चुनाव के परिणाम में दिख जाएगा।
निकाय चुनाव में बीजेपी जेडीयू को बराबर सीट
ललन सिंह ने आगे कहा कि हम लोगों ने मणिपुर के चुनाव में जदयू पार्टी अपने दम पर सीटें हासिल करके दिखाई हैं। वहीं आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव चुनाव हुआ तो जेडीयू और बीजेपी को बराबर सीटें मिली। बलिया में चुनाव प्रचार के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान लालन सिंह ने कहा कि जेडीयू अन्य राज्यों में विस्तार कर रही है और इसमें कोई गठबंधन बाधक नहीं बन सकता है। ललन सिंह ने कहा कि जेडीयू को उम्मीद है कि यूपी चुनाव में पार्टी कम से कम पांच सीट जीतने में कामयाब होगी। इनमें से एक सीट जौनपुर का मल्हनी विधानसभा सीट है।
नागरिक चांद पर रहें
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के बयान की बिहार में परिस्थिति बस गठबंधन है इस सवाल के जबाब में शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि उनकी अलग पार्टी है। कोई जरूरी नही की सारी बातें वह जो बोल रहे हैं वही हम भी बोलें। नीतीश कुमार के जन्मदिन पर बधाई देते हुए शहनावाज हुसैन ने कहा कि नीतीश जी सौ साल जियें। वहीं रूस और यूक्रेन के लड़ाई में भारत के मंत्री को पड़ोसी देश में भेजने के सवाल पर कहा कि भारत के नागरिक चांद पर भी रहेंगे तो मोदी जी उनकी चिंता करेंगे।




















