बिहार की मिट्टी एक बार फिर गौरवान्वित हुई है। बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड स्थित मुकुंदपुर गांव की बेटी अनु कुमारी सहनी (Anu Kumari) ने वह कर दिखाया है, जिसकी कल्पना आमतौर पर सिर्फ सपनों में की जाती है। भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में T20 वर्ल्ड कप के लिए चयनित होकर अनु ने न केवल अपने परिवार का सिर ऊंचा किया है, बल्कि पूरे बिहार और देश को एक नई प्रेरणा दी है। उनका चयन इस बात का प्रमाण है कि कठिनाइयों से जूझते हुए भी सपनों को सच किया जा सकता है, बशर्ते हौसला अडिग हो और मेहनत निरंतर।
अनु कुमारी का यह सफर किसी साधारण उपलब्धि की कहानी नहीं, बल्कि धैर्य, आत्मविश्वास और अदम्य इच्छाशक्ति का जीवंत उदाहरण है। बचपन से ही मुश्किलों का सामना करते हुए उन्होंने वह मुकाम हासिल किया है, जहां सामान्य परिस्थितियों में भी पहुंचना बेहद चुनौतीपूर्ण माना जाता है। दिव्यांग खिलाड़ियों की दुनिया में अनु कुमारी एक उभरता सितारा बनकर सामने आई हैं, जिनकी रोशनी अब देश की सीमाओं से आगे विश्व मंच पर चमकने वाली है।
बिहार विधानसभा में बड़ा फेरबदल.. RJD विधायक भाई वीरेंद्र समेत 5 विधायकों को मिली अहम जिम्मेदारी
उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर आज पटना स्थित आवास पर विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी ने उनके परिवारजनों से मुलाकात के दौरान उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें शुभकामनाएं देते हुए यह कहा कि अनु की यह उपलब्धि उन सभी बेटियों और दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए एक नई उम्मीद है, जो अपने सपनों को पंख देने की कोशिश कर रहे हैं। अनु ने यह साबित कर दिया है कि चुनौतियाँ चाहे जितनी बड़ी हों, पर दृढ़ निश्चय के आगे वे टिक नहीं पातीं।
















