बिहार में NDA की सरकार से साथ गठबंधन तोड़ कर नीतीश कुमार ने अब RJD के साथ नई सरकार बना ली है। इस टूटते गठबंधन से बीजेपी के नेता काफी आक्रोशित दिख रहे है। कभी BJP राज्य में विश्वासघात धरना दे रही है, तो कभी नेताओं का कटाक्ष बयान सामने आ रहा है। इसी बीच बिहार की पूर्व डिप्टी CM रेणु देवी ने भी नीतीश सरकार पर निशाना साधा हैं। उन्होंने ट्वीट पर लिख ‘खुल गई तुष्टिकरण की दुकान’।
रवि प्रकाश द्वारा लिखे गए पत्र को रेणु देवी ने ट्वीट किया
बता दें कि BJP ने महागठबंधन की सरकार पर सीधा आरोप लगाया है कि महागठबंधन सरकार मुसलमानों के तुष्टिकरण की राजनीती करती है। ट्वीट के जरिए रेणु देवी ने महागठबंधन की सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगा कर बिहार सरकार द्वारा सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को भेजे गए पत्र को भी साथ में ट्वीट किया।