बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) के पहले चरण में मतदान का अंतिम डेटा ((Final Voter Turnout) सामने आ गया है। इसके अनुसार बिहार में 65.08 प्रतिशत मतदान हुआ है। बिहार विधानसभा चुनाव, 2020 में राज्य का औसत मतदान प्रतिशत 57.29 तथा लोकसभा चुनाव, 2024 में यह मतदान प्रतिशत 56.28 था।


इस तरह विधानसभा चुनाव 2025 में पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में 7.79% और लोकसभा चुनाव की तुलना में 8.8% बढ़ोत्तरी हुई है। पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर 6 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ. शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में पूरा पहला चरण का चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई।
‘मारब सिक्सर के 6 गोली छाती में..’ बिहार में पीएम मोदी फिर करने लगे ‘गोली-बंदूक’ की बात !
चुनाव आयोग ने प्रेस विक्षप्ति में बताया है कि प्रथम चरण के अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में स्क्रूटिनी की प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों की उपस्थिति में नियमानुसार सफलतापूर्वक पूरी हो गई है।






















