बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच महागठबंधन को एक और बड़ा झटका लगा है। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बद्री पूर्वे ने आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। उनके साथ ही RJD के प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार गौरव, पूर्व जिला पार्षद राजीव कुशवाहा समेत सैकड़ों समर्थक भी BJP में शामिल हुए। यह घटना दरभंगा में हुई, जहां केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण कराई गई।
नहाय-खाय के पावन अवसर पर प्रो. रणबीर नंदन के निवास पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया छठ प्रसाद
BJP ज्वाइन करने के बाद बद्री पूर्वे ने कहा, “महागठबंधन में भ्रष्टाचार और परिवारवाद हावी है। VIP से जीतने वाले उम्मीदवार भी गुप्त रूप से NDA का समर्थन करेंगे। मैं अब BJP के साथ मिलकर बिहार की जनता की सेवा करूंगा।” BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय मायुख जायसवाल ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा, “BJP एक बड़ा परिवार है। ये लोग एनडीए की जीत सुनिश्चित करेंगे।”
बद्री पूर्वे ने चार दिन पहले ही VIP के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वे 2024 के लोकसभा चुनाव में मधुबनी से महागठबंधन के उम्मीदवार रह चुके हैं। इस बार वे दरभंगा शहरी विधानसभा सीट से टिकट की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने इस सीट पर अपने भाई उमेश सहनी को प्रत्याशी घोषित कर दिया।






















