बिहार प्रशासनिक सेवा के 54 अफसरों के प्रमोशन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इन्हें IAS बनाया गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इनमें 25 अफसर 2020 की वैंकेसीज के तहत प्रमोट किए गए हैं। जबकि 2021 की वैकेंसीज के तहत 21 अफसरों को प्रोन्नति मिली हैं। वहीं 2022 की वैकेंसीज के तहत 8 अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है।























