कश्मीर फाइल्स (Kashmir Files) फ़िल्म को बिहार में टैक्स फ्री करने की मांग bjp ने कर दी है। वहीं राजद ने इसका विरोध किया। राजद विधायक राकेश रोशन ने कहा कि देश हित मे अगर यह फ़िल्म है तो टैक्स फ्री कीजिये नही तो सिर्फ पंडितों के साथ अत्याचार हो रहा है इसके लिए कश्मीर फाईल फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया जाए तो हमलोग पक्ष में नही है। वहीं कांग्रेस के विधायक शकील अहमद ने कहा कि लोगों को यह नहीं भूलना चाहिए कि साल 1990 में जगमोहन गवर्नर थे।
सच्चाई पर आधारित हो उसे टैक्स फ्री
कांग्रेस के विधायक शकील अहमद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपना आदमी गवर्नर भेजा था। उस वक्त भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से वीपी सिंह की सरकार चल रही थी। हमलोग कश्मीरी ब्राह्मण के पलायन और उनके दर्द के साथ हैं। उनको फिर से बसाना चाहिए कांग्रेस इसकी मांग हमेशा करती रही है। कांग्रेस विधायक शकील अहमद ने बिहार में कश्मीर फाईल फिल्म टैक्स फ्री होनी चाहिए के जवाब में कहा कि ऐसी फ़िल्में जो सच्चाई पर आधारित हो उसे टैक्स फ्री कर देना चाहिए। इसमें कहीं से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन bjp को इस पर राजनीतिक नही करनी चाहिए क्योंकि उस समय bjp समर्थित सरकार ने जगमोहन को राज्यपाल बनाकर भेजा था।
उधर बीजेपी के विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल ने कश्मीर फाईल फिल्म के लेकर कहा कि आधा हकीकत और आधा फ़साना है। हकीकत यह है कि सरकारी अधिकारी का मनोबल बढ़ गया है। लेकिन नीतीश सरकार के नेतृत्व में बिहार बहुत तरक्की कर रहा है।