Bihar BJP Controversy: मोतिहारी से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार ने महिलाओं के बारे में दिए गए अपने कथनों को लेकर उठ रहे भारी विरोध के बीच सफाई पेश करते हुए कहा कि उनके बयान को पूरी तरह तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी महिला का अपमान करना नहीं था, बल्कि वे सिर्फ यह समझाने की कोशिश कर रहे थे कि किस तरह पश्चिमी संस्कृति भारतीय समाज के मूल्यों पर हावी हो रही है। प्रमोद कुमार के मुताबिक, उनके बयान को गलत संदर्भ में वायरल किया गया जिससे अनावश्यक विवाद पैदा हुआ।
विवाद की शुरुआत तब हुई जब दिल्ली में कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी के अपने पालतू कुत्ते के साथ संसद पहुंचने की घटना को लेकर पटना में मीडिया ने प्रमोद कुमार से सवाल किया। जवाब में उन्होंने एक अत्यंत विवादास्पद टिप्पणी कर दी, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वीडियो में वे कहते दिखाई देते हैं कि कई महिलाएँ आत्म-संतुष्टि के लिए कुत्ते के साथ सोती हैं और ऐसे कंटेंट मोबाइल पर आसानी से मिल जाते हैं। इस बयान ने महिलाओं के सम्मान और मर्यादा पर सीधा सवाल खड़ा किया और इसके बाद आलोचनाओं का दौर शुरू हो गया।
हार का ग़म नहीं ! छुट्टियां मनाने विदेश चले गए तेजस्वी यादव.. सत्ता पक्ष के नेता खोज रहे हैं
हालांकि बाद में प्रमोद कुमार ने बयान को सुधारने की कोशिश करते हुए कहा कि वे ‘पश्चिमी कल्चर के प्रभाव’ का उदाहरण दे रहे थे, फिर भी उनके शब्दों को लेकर भारी राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। शुक्रवार को इस मामले की शिकायत महिला आयोग में भी दर्ज कराई गई है, जिससे विवाद और गहराता दिख रहा है। महिला संगठनों ने भी विधायक की टिप्पणी को बेहद आपत्तिजनक बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
राजनीतिक मोर्चे पर भी इस बयान की गूंज सुनाई दे रही है। राजद की ओर से प्रवक्ता प्रियंका भारती ने वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के विवादित और महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणियों पर केंद्र सरकार चुप्पी साधे रहती है। प्रियंका ने सवाल उठाया कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे बयानों से संतुष्ट रहते हैं, जिन्हें वे भारतीय संस्कृति और महिलाओं की गरिमा का अपमान मानती हैं।






















