बीजेपी की बैठक (Bihar BJP New Leadership) में सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया है। उप नेता पर विजय सिन्हा के नाम पर मुहर लगी। माना जा रहा है कि दोनों नेता डिप्टी सीएम बने रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित 89 विधायकों की बैठक पटना में हुई। भाजपा द्वारा चुना गया विधायक दल का नेता अब उपमुख्यमंत्री पद का प्रमुख चेहरा होगा, जबकि उपनेता के रूप में तय किया गया नाम दूसरे उपमुख्यमंत्री के रूप में कैबिनेट में शामिल होगा।

बिहार भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि पार्टी को बहुत धन्यवाद देता हूं कि पार्टी ने इतना बड़ा दायित्व दिया है। बिहार का विकास किया जाएगा। वहीं भाजपा विधायक दल के उपनेता चुने जाने के बाद विजय सिन्हा ने कहा कि मैं अपने शीर्ष नेतृत्व और सभी विधायकों का आभार व्यक्त करता हूं। बिहार की विकास की रफ्तार को बढ़ाने का जो जनादेश मिला है, अब सुशासन से समृद्धि के संकल्प को साकार करने का और विकसित बिहार बनाने के पूरे संकल्प को साकार करने में हम अपनी व्यवस्था लगाएंगे।

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि मैं अपने नेता-उपनेता को बधाई देता हूं। दोनों कर्मठ नेता हैं। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने जो निर्णय लिया है वो बिहार के हित के लिए है। इस निर्णय का पूरा बिहार और पार्टी स्वागत करती है। भाजपा नेता प्रेम कुमार ने कहा कि भाजपा विधानमंडल दल के नेता के रूप में सम्राट चौधरी को और उपनेता के रूप में विजय सिन्हा का जो चयन हुआ है, उसका हम स्वागत करते हैं। भाजपा विधायक नितिन नबीन ने कहा कि सम्राट चौधरी-विजय सिन्हा को बहुत बधाई। दोनों फिट हैं और आने वाले समय में हिट भी होंगे।
सम्राट चौधरी नेता, विजय सिन्हा बने उप नेता.. BJP विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला
इधर, भाजपा विधानमंडल की बैठक पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और बिहार में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सम्राट चौधरी को निर्वाचित करने का प्रस्ताव किया और भारती जनता पार्टी के विधायक दल ने सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुनने का समर्थन किया है और हमारे उपमुख्यमंत्री के रूप में शानदार काम करने कार्य किया। वह (विजय कुमार सिन्हा) बहुत ही वरिष्ठ नेता है। उनके नाम का भी प्रस्ताव आया है और सर्वसम्मति समर्थन मिला। मैं सम्राट चौधरी को विधायक दल के नेता के रूप में सम्राट चौधरी और उप नेता के रूप में विजय कुमार सिन्हा के नाम का ऐलान करता हूं।






















