बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Chunav 2025) से पहले राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है। पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को आज एक के बाद एक बड़े झटके लगे हैं। तीन विधायकों ने पार्टी से नाता तोड़कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जदयू (जन्मता दल यूनाइटेड) का दामन थाम लिया है, जिससे राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदलते नजर आ रहे हैं।
नवादा की विधायक विभा देवी, परसा विधायक छोटे लाल राय और रजौली विधायक प्रकाश वीर — ये तीनों नेता अब राजद छोड़कर जदयू के पाले में जा चुके हैं या जाने की तैयारी में हैं। विभा देवी और छोटे लाल राय ने आज आधिकारिक तौर पर जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में दोनों ने नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा जताया।
भाजपा में नेताओं की एंट्री तेज.. दिलीप जायसवाल बोले- महागठबंधन का विकेट लगातार गिरेगा
विभा देवी के जदयू में शामिल होने की चर्चा लंबे समय से चल रही थी, जिसे अब आज उन्होंने सच साबित कर दिया। वहीं, तेजस्वी यादव को तीसरा बड़ा झटका रजौली के विधायक प्रकाश वीर ने दिया है। उन्होंने आज राजद की सदस्यता छोड़ दी और संकेत दिया कि वह कल जदयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रकाश वीर को जदयू आगामी चुनाव में टिकट देकर अपने दलित-ओबीसी समीकरण को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।
राजद के लिए यह नुकसान उस समय आया है जब पार्टी बिहार चुनाव की तैयारी में व्यस्त थी और संगठन को मजबूत करने के लिए बैठकों का दौर चल रहा था। इससे पहले भी तेजस्वी यादव को एक और झटका लगा था जब मोहनिया विधायक संगीता कुमारी ने भाजपा का दामन थाम लिया था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने उन्हें सदस्यता दिलाई।






















