कांग्रेस द्वारा सत्ता पक्ष पर लगातार खाता फ्रीज करने का आरोप लग रहा है अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने प्रेस वार्ता कर इसपर अपनी नाराजगी जाहिर की है। अखिलेश सिंह ने कहा कि हमारा खाता फ्रीज कर दिया गया है। खाता फ्रीज करना सत्ताधारी दल का खतरनाक खेल है। बीजेपी ने खुद हजारों करोड़ भर लिए और हमारे बैक अकाउंट फ्रीज कर दिए। हमें पंगु बना दिया गया है। हमारे पास पोस्टर लगवाने तक का पैसा नहीं है।
भाजपा की चौथी सूची में 15 उम्मीदवार, बिहार से जारी है इंतजार
‘कांग्रेस के साथ है जनता’
चुनावी बॉन्ड में 60% पैसा बीजेपी को गया है। जबकि चुनाव के समय हमारे 11 बैंक खाते को सीज किया गया है। इतना ही नहीं हमने कितनी कोशिश की तो कुछ खातों को जुर्माना लेकर चालू किया गया। ये जानबूझकर चुनाव के ऐलान के बाद अकाउंट सीज किया गया है। वो लोग चाहते हैं कि हमलोग किसी भी तरह प्रचार नहीं करें। लेकिन, इसके बाद भी जनता हमारे साथ हैं और इस बार बीजेपी को पूरी ताकत के साथ हराने की कोशिश की जायेगी।
‘महागठबंधन में कोई समस्या नहीं है’
वहीं, महागठबंधन में सीट बंटवारें से पहले ही राजद ने अपने प्रत्याशी उतार दिए इतना ही उन्होंने सिंबल भी बांटना शुरु कर दिया है जिसको लेकर कहा जा रहा है कि कांग्रेस नाराज चल रही है हालांकि इस पर कांग्रेस अध्यक्ष ने अपना पक्ष रखा है अखिलेश सिंह ने कहा है कि कहीं कोई समस्या नहीं है, हमलोग एक से दो दिन में सीट का बंटवारा कर लेंगे। इसको लेकर कहीं कोई समस्या नहीं है। सबकुछ तय समय पर हो जाएगा। इसको लेकर कहीं को असमंजस की हालत नहीं है। हमारा एक ही मकसद हैं इस बार भाजपा को हराना है।




















