• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
Bihar Congress leaders meeting, Bihar Assembly Budget Session Congress, Congress MLAs Bihar Delhi meeting

बजट सत्र से पहले कांग्रेस की अग्निपरीक्षा.. छह विधायकों में नेता कौन, दिल्ली में होगा बिहार कांग्रेस का बड़ा फैसला

January 21, 2026
ब्रेकिंग: पूर्णिया कोर्ट में बम धमकी! ईमेल से मिली उड़ाने की चेतावनी, परिसर सील, सेंट पीटर स्कूल बंद

ब्रेकिंग: पूर्णिया कोर्ट में बम धमकी! ईमेल से मिली उड़ाने की चेतावनी, परिसर सील, सेंट पीटर स्कूल बंद

February 13, 2026
राबड़ी देवी का तीखा हमला: फुलवारी हॉस्टल कांड में लड़की को छत से फेंका, कार्रवाई हो! पुलिस सो रही है

राबड़ी देवी का तीखा हमला: फुलवारी हॉस्टल कांड में लड़की को छत से फेंका, कार्रवाई हो! पुलिस सो रही है

February 13, 2026
जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना: पटना की सड़कों पर  धमकी भरे पोस्टर, वैलेंटाइन पर प्रेमी जोड़ों को चेतावनी

जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना: पटना की सड़कों पर धमकी भरे पोस्टर, वैलेंटाइन पर प्रेमी जोड़ों को चेतावनी

February 13, 2026
बिहार सरकार सख्त! सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों पर जीरो टॉलरेंस, विजय सिन्हा ने दी चेतावनी

बिहार सरकार सख्त! सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों पर जीरो टॉलरेंस, विजय सिन्हा ने दी चेतावनी

February 13, 2026
बिहार में मौसम सामान्य, सुबह-शाम हल्की कनकनी और दिन में खुली धूप

बिहार में मौसम सामान्य, सुबह-शाम हल्की कनकनी और दिन में खुली धूप

February 13, 2026
Tarique Rahman Bangladesh leader, BNP rally in Dhaka, Khaleda Zia portrait, Bangladesh election celebration

सत्ता की दहलीज पर तारिक रहमान: 17 साल बाद वापसी, बांग्लादेश की राजनीति में नया अध्याय और भारत नीति की परीक्षा

February 13, 2026
जेपी गंगा पथ पर नहीं लगेंगी सड़क किनारे दुकानें! दीघा गोलंबर के पास बनेगा आधुनिक वेंडिंग जोन

जेपी गंगा पथ पर नहीं लगेंगी सड़क किनारे दुकानें! दीघा गोलंबर के पास बनेगा आधुनिक वेंडिंग जोन

February 13, 2026
ग्रामीण इलाकों में क्राइम पर लगाम: बिहार के 11 जिलों में SP Rural व्यवस्था पूरी तरह लागू

ग्रामीण इलाकों में क्राइम पर लगाम: बिहार के 11 जिलों में SP Rural व्यवस्था पूरी तरह लागू

February 13, 2026
Bihar train route change, Vande Bharat Express new route, Saptkranti Express delay news, Bettiah Kumarbag railway work, Muzaffarpur Anand Vihar train update

बिहार रेल नेटवर्क पर असर: वंदे भारत से सप्तक्रांति तक बदले रूट

February 13, 2026
बिहार की महिलाओं के खाते में होली के बाद आएंगे 20-20 हजार रुपये, जानिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त लेने के नियम!

बिहार की महिलाओं के खाते में होली के बाद आएंगे 20-20 हजार रुपये, जानिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त लेने के नियम!

February 13, 2026
Sanjay Saraogi mother Radha Devi Saraogi, BJP Bihar president condolence, Mumbai Hinduja Hospital news, Darbhanga funeral news, Patna BJP office mourning

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को मातृशोक, मुंबई में मां राधा देवी सरावगी का निधन

February 13, 2026
Rahul Gandhi Parliament speech, Rahul Gandhi media interaction, Lok Sabha controversy visuals, Rahul Gandhi farmers statement video, Indian Parliament political clash images

‘FIR हो या Privilege Motion… पीछे नहीं हटूंगा’- किसानों के मुद्दे पर राहुल गांधी का सीधा संदेश

February 12, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, February 13, 2026
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home राज्य बिहार

बजट सत्र से पहले कांग्रेस की अग्निपरीक्षा.. छह विधायकों में नेता कौन, दिल्ली में होगा बिहार कांग्रेस का बड़ा फैसला

by RaziaAnsari
January 21, 2026
in बिहार
0
Bihar Congress leaders meeting, Bihar Assembly Budget Session Congress, Congress MLAs Bihar Delhi meeting
500
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दो फरवरी से बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है, लेकिन उससे पहले कांग्रेस के भीतर नेतृत्व (Bihar Congress Leadership) को लेकर मंथन तेज हो गया है। शीतकालीन सत्र समाप्त हो चुका है, पर अब तक कांग्रेस अपने विधायक दल का नेता तय नहीं कर पाई है। यह स्थिति न केवल संगठनात्मक कमजोरी को उजागर करती है, बल्कि सदन में विपक्ष की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े कर रही है। पिछली बार विधायक दल के नेता रहे शकील अहमद खान चुनाव हार चुके हैं और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम भी विधानसभा नहीं पहुंच सके। ऐसे में पार्टी के सामने नेतृत्व का संकट और गहरा गया है।

बिहार विधानसभा में कांग्रेस के महज छह विधायक बचे हैं। इन्हीं छह में से किसी एक को विधायक दल का नेता चुना जाना है। दिसंबर में ही इस संबंध में पार्टी आलाकमान को पत्र भेजा जा चुका है, लेकिन अब तक अंतिम मुहर नहीं लग पाई। पार्टी सूत्रों के अनुसार, 23 जनवरी को सभी विधायक और वरिष्ठ नेता दिल्ली बुलाए गए हैं, जहां आलाकमान इस मुद्दे पर फैसला ले सकती है। वरिष्ठ नेताओं का दावा है कि दो से तीन दिन के भीतर तस्वीर साफ हो जाएगी, लेकिन बजट सत्र की तारीख नजदीक आने के कारण दबाव लगातार बढ़ रहा है।

बिहार में समाज कल्याण विभाग का कारनामा.. 30 हजार कंबल गोदामों में कैद, गरीबों को ठंड में क्यों नहीं मिली राहत?

नेतृत्व चयन को जटिल बनाने वाला सबसे बड़ा कारण विधायकों का अनुभव और सामाजिक-राजनीतिक संतुलन है। छह में से तीन विधायक वाल्मीकिनगर से सुरेंद्र प्रसाद, चनपटिया से अभिषेक रंजन और फारबिसगंज से मनोज विश्वास पहली बार विधानसभा पहुंचे हैं। उत्साह और ऊर्जा जरूर है, लेकिन विधायी प्रक्रिया का अनुभव सीमित माना जा रहा है। किशनगंज के विधायक कमरुल होदा अनुभवी जरूर हैं, पर वे एआईएमआईएम से कांग्रेस में आए हैं, जिससे पार्टी के भीतर उन्हें शीर्ष जिम्मेदारी सौंपने को लेकर हिचक बनी हुई है।

Related Post

Bihar Assembly session debate on Jeevika Didi ID card, विधायक स्नेहलता जीविका दीदी मुद्दा, मंत्री श्रवण कुमार जवाब, Bihar women empowerment discussion

उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी ने नीतीश के मंत्री को घेरा.. विधानसभा में जीविका दीदियों के लिए उठाई मांग

February 11, 2026
Nitish Kumar Bihar Assembly speech, Tejashwi Yadav wheelchair assembly photo, RJD MLA Bhai Virendra statement press, Bihar Vidhan Sabha debate visuals, Bihar political clash news images

विधानसभा में गरमाई ‘एनकाउंटर पॉलिटिक्स’.. भाई वीरेंद्र का बड़ा आरोप- सरकार पर जाति-धर्म के आधार पर कार्रवाई का दावा

February 11, 2026

सांसद पप्पू यादव का खुला पत्र बना सत्ता बनाम सच की जंग का प्रतीक

February 10, 2026

बिहार विधानसभा में महिला सुरक्षा पर सियासी उबाल.. विपक्ष का पुतला प्रदर्शन, नीतीश से इस्तीफा और माफी की मांग

February 10, 2026

अबिदुर्र रहमान तीसरी बार विधायक बने हैं और सदन की कार्यप्रणाली से भली-भांति परिचित हैं। हालांकि, स्वास्थ्य कारणों से उनकी सक्रियता को लेकर सवाल उठते रहे हैं। वहीं, सबसे अनुभवी चेहरा पूर्व आईपीएस और चार बार के विधायक मनोहर प्रसाद सिंह का है, लेकिन आदिवासी समुदाय से आने के कारण कुछ नेताओं का मानना है कि मौजूदा राजनीतिक समीकरणों में उनका नाम पूरी तरह फिट नहीं बैठता। यही वजह है कि पार्टी के भीतर उनके समर्थन और विरोध दोनों स्वर सुनाई दे रहे हैं।

लानत है.. NEET छात्रा से दुष्कर्म मामले में नीतीश सरकार पर फिर भड़कीं रोहिणी आचार्य- बिहार में बेटियों की सुरक्षा संकट में

कांग्रेस सूत्रों की मानें तो असली मुकाबला दो नामों के बीच सिमट गया है—अनुभवी नेता आबिदुर्र रहमान और युवा विधायक अभिषेक रंजन। एक धड़ा मानता है कि मुस्लिम वोट बैंक पर मजबूत पकड़ और सदन का अनुभव आबिदुर्र रहमान को स्वाभाविक दावेदार बनाता है। दूसरा धड़ा युवाओं को आगे लाने की पैरवी कर रहा है और उसका तर्क है कि अभिषेक रंजन नई ऊर्जा के साथ सदन में आक्रामक और तथ्यपूर्ण तरीके से मुद्दे उठा सकते हैं। हालांकि, अनुभव की कमी को लेकर उनके समर्थक भी यह स्वीकार करते हैं कि शुरुआती दौर में उन्हें मार्गदर्शन की जरूरत पड़ेगी।

इधर, पार्टी के भीतर चल रही चर्चाओं और संभावित टूट-फूट की अटकलों पर प्रदेश अध्यक्ष ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की अफवाहों में कोई दम नहीं है और कांग्रेस के सभी छह विधायक पूरी प्रतिबद्धता के साथ पार्टी के साथ खड़े हैं। ‘खेला-खेला’ की बातें राजनीतिक शगल बन चुकी हैं। उनके मुताबिक असली खेल वही है, जिससे खिलाड़ी देश का नाम रोशन करते हैं, बाकी सब मदारी का खेल है। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि खरमास खत्म हो चुका है और कांग्रेस अब जिम्मेदार व धारदार विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Tags: Abhishek Ranjan MLAAbidur Rahmanbihar assembly budget sessionBihar Budget Session Congressbihar congressBihar Congress MLA LeaderBihar opposition roleCongress Crisis BiharCongress Legislature Party Biharकांग्रेस विधायक दल नेताकांग्रेस विधायक दल नेता बिहारदिल्ली में कांग्रेस बैठकबिहार राजनीति
Share200Tweet125
RaziaAnsari

RaziaAnsari

Related Posts

Bihar Assembly session debate on Jeevika Didi ID card, विधायक स्नेहलता जीविका दीदी मुद्दा, मंत्री श्रवण कुमार जवाब, Bihar women empowerment discussion

उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी ने नीतीश के मंत्री को घेरा.. विधानसभा में जीविका दीदियों के लिए उठाई मांग

by RaziaAnsari
February 11, 2026
0

बिहार विधानसभा के बजट सत्र (Bihar Assembly Budget Session) के दौरान सासाराम से विधायक स्नेहलता ने राज्य की लाखों जीविका...

Nitish Kumar Bihar Assembly speech, Tejashwi Yadav wheelchair assembly photo, RJD MLA Bhai Virendra statement press, Bihar Vidhan Sabha debate visuals, Bihar political clash news images

विधानसभा में गरमाई ‘एनकाउंटर पॉलिटिक्स’.. भाई वीरेंद्र का बड़ा आरोप- सरकार पर जाति-धर्म के आधार पर कार्रवाई का दावा

by RaziaAnsari
February 11, 2026
0

बिहार विधानसभा के बजट सत्र (Bihar Assembly Budget Session) के सातवें दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सियासी...

Pappu Yadav in court, सांसद पप्पू यादव अदालत में, Bihar political controversy, Pappu Yadav statement news

सांसद पप्पू यादव का खुला पत्र बना सत्ता बनाम सच की जंग का प्रतीक

by Pawan Prakash
February 10, 2026
0

Pappu Yadav court case: पटना की अदालत परिसर में उस वक्त राजनीतिक हलचल तेज हो गई जब पेशी के लिए...

Bihar Assembly protest image, विपक्ष का हंगामा बिहार विधानसभा, महिला सुरक्षा पर प्रदर्शन, नीतीतीश कुमार विरोध, बिहार बजट सत्र हंगामा

बिहार विधानसभा में महिला सुरक्षा पर सियासी उबाल.. विपक्ष का पुतला प्रदर्शन, नीतीश से इस्तीफा और माफी की मांग

by RaziaAnsari
February 10, 2026
0

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र (Bihar Assembly Budget Session) का छठा दिन सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी सियासी खींचतान...

  • Trending
नीतीश कुमार का एक और मास्टर स्ट्रोक… बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का होगा गठन

बिहार में 26 DSP का Transfer, कई नए SDPO की तैनाती.. गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

August 7, 2025
Aurai Vidhansabha Seat Bihar, Aurai Election 2025 News, औराई विधानसभा जातीय समीकरण, Aurai Muzaffarpur politics, Bihar Chunav Aurai Analysis

औराई विधानसभा: इतिहास, जातीय गणित और 2025 के समीकरण का विश्लेषण

September 15, 2025
Bihar Shramik Vastra Sahayata Yojana Image Nitish Kumar Labour Welfare Scheme Bihar Bihar Labour Department 5000 Rupees Assistance Bihar Workers Welfare Program 2025

बिहार के श्रमिकों के लिए सौगात.. वार्षिक वस्त्र सहायता योजना से सीधे बैंक खाते में जायेंगे पाँच हजार रुपये

September 16, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.